
रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। मांडू प्रखंड के बड़का चुम्बा पंचायत के श्रद्धालुओं प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रयागराज के संगम तट पर धार्मिक महापर्व महाकुंभ के ऐतिहासिक क्षण को देखने का अनुभव यहां संगम में डुबकी लगाने के बाद हमें प्राप्त होगा।
जिसमें हम सभी भी सम्मिलित होंगे। अयोध्या में रामलीला के दर्शन करेंगे। विभिन्न मंदिरों में दर्शन तथा पूजन के बाद वापस लौटने का कार्यक्रम है। महाकुंभ स्नान के लिए जाने वालों में अमित बेलथरिया, अरबिंद गुप्ता, शंकर मिश्रा, राजेश मिश्रा, नितेश मिश्रा, रेखा देवी, चैना देवी आदि हैं।