Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

चुनाव, सदस्यता अभियान व संगठन की मजबूती पर की चर्चा, चुनावी कार्य के लिए शक्ति केंद्र के प्रभारियों की हुई घोषणा

संगठन महापर्व को ले भाजपा भुरकुंडा मंडल की हुई बैठक

भुरकुंडा (रामगढ़)। संगठन महापर्व को लेकर शुक्रवार को भुरकुंडा में भारतीय जनता पार्टी भुरकुंडा मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा व संचालन राजू मल्होत्रा ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सह संगठन महापर्व प्रभारी विजय जयसवाल, सह प्रभारी शैलेन्द्र कुमार उपस्थित थें।

बैठक की शुरूआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तस्वीर पर मार्ल्यापण कर की गई। बैठक में संगठन का चुनाव, सदस्यता अभियान, संगठन की मजबूती सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन का चुनाव, बूथ अध्यक्ष का चुनाव कर चयन करवाना और बूथ का निर्माण कर मंडल का चुनाव कराकर अध्यक्ष बनाने का मार्गदर्शन अतिथियों द्वारा दिया गया।

साथ ही चुनावी कार्य के लिए शक्ति केंद्र के प्रभारियों की भी घोषणा की गई। इसमें संजीव कुमार बावला, अनमोल सिंह, लक्ष्मी देवी, अमरेश सिंह, राजन पांडेय, अजय पासवान, ज्योति सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, सुभाष दास, अखिलेश टोप्पो, बाबूलाल नायक, अभिषेक मिश्रा शामिल हैं।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *