सुदूर इलाकों में शिक्षा का अलख जगाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी : डॉ राजेंद्र कुमार
रजरप्पा। चितरपुर महाविद्यालय में शिक्षाविद् के रूप में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति डॉ राजेंद्र कुमार का चयन किया गया। ज्ञात हो कि विगत माह महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षाविद् के लिए डॉ राजेंद्र कुमार के नाम पर सहमति बनी।
इनके चयन पर महाविद्यालय के अध्यक्ष सांसद मनीष जायसवाल, महाविद्यालय के सचिव शफीक अनवर तथा प्राचार्या डॉ संज्ञा ने बधाई दी। इस अवसर पर बीते 15 अगस्त को महाविद्यालय परिवार ने बुके देकर अपने नए शिक्षाविद् का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में नए शिक्षाविद् ने कहा कि महाविद्यालय परिवार के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा, सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा का दीप जलाना हमारा होगा
प्राथमिकता, आज महाविद्यालय परिवार मुझपर भरोसा करके जो ज़िम्मेदारी मुझे शासी निकाय तथा महाविद्यालय परिवार ने सौंपा है उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। इस असवर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण तथा शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थें।


