रिपोर्ट सज्जाद
दुलमी। चेहल्लुम के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के इचातु कर्बला चौक में आयोजित लाठी खेल प्रतियोगिता भारी बारिश के कारण स्थगित करते हुए तारीख आगे बढ़ा दी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम 24 अगस्त को होना था लेकिन भारी वर्षा के कारण गैस या नौजवान कमेटी के लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया कि लाठी खेल प्रतियोगिता की तारीख को आगे बढ़ाया जाए। क्योंकि 24 अगस्त को भी दिन भर भारी बारिश की चेतावनी मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की गई है।

