Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा : सुधीर मंगलेश

रिपोर्ट सज्जाद आरिफ

दुलमी। दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने विधानसभा में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2025-26 के अबूआ बजट का स्वागत किया है। उन्होंने इसे राज्य के सर्वांगीण विकास, समावेशिता और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।श्री मंगलेश ने कहा कि ₹1,45,400 करोड़ के इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, बुनियादी ढांचे और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे झारखंड के विकास को नई गति मिलेगी।

यह बजट न केवल राज्यवासियों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करेगा, बल्कि समावेशी विकास को भी प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की यह दूरदर्शी नीति आर्थिक सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी। यह बजट हर वर्ग के विकास का संकल्प लेकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का सशक्त माध्यम बनेगा। विकसित झारखंड की हमारी परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह विकासोन्मुखी बजट अहम भूमिका निभाएगा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *