
सेवानिवृति नौकरी का हिस्सा : प्रभाकर
भुरकुंडा (रामगढ़)। मध्य विद्यालय सौन्दा डी में प्रधानाध्यापक मटुक राम के सेवानिवृत पर शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक बिहारी लाल और संचालन मध्य विद्यालय सौन्दा डी के साहु सर ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि पतरातु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभाकर सिंह, विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया उपेंद्र शर्मा, पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पांडेय और पूर्व उप मुखिया सुधीर कुमार ने सेवानिवृत प्रधानाध्यापक मटुक राम का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद विद्यालय परिवार ने उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। मौके पर शिक्षा पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने कहा कि सेवानिवृति नौकरी का हिस्सा होता है। हर कर्मी को एक न एक दिन इस रास्ते से गुजरना ही पड़ता है। लोगों ने मटुक राम के स्वस्थ्य शरीर और सुखद जीवन की कामना करते हुए विदाई दी।
मौके पर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज खत्री, मनोज कुमार सिंह, सरवेन्दु प्रसाद सिंह, सुनिल कुमार पांडेय, रविश कुमार, रूपेश विश्वकर्मा, धनंजय कुमार, दिपेंद्र कुमार, श्यामसुंदर करमाली, विभा कुमारी, भुनेश्वर महतो, राजेश प्रसाद, मटुक राम की पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र विभांशु कुमार, हिमांशु कुमार, बीआरपी अरशद, बरमेश्वर सहित मध्य विद्यालय अध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व अध्यक्ष पुनम देवी और मध्य विधालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थें।