
रिपोर्ट एस. कुमार
गिद्दी/ सिरका। मांडू के पंचायत बड़काचुंबा के अमडेलवा व पंचायत सचिवालय के मध्य डीएमएफटी मद से पीसीसी सड़क व गाढ़वाल निर्माण को लेकर बड़काचुंबा मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद उर्फ राजू महतो, उप मुखिया अंजनी देवी, पंसस मानो महतो के द्वारा नारीयल फोड़ व शिलापट्ट से कपड़ा हटाकर शिलान्यास किया।
बताया कि बरसों से लोगों की पीसीसी सड़क की जरूरत थी। मौके पर रामप्रकाश महतो, उमेश ठाकुर, ललन साव, सुदामा करमाली, गंगाराम प्रजापति, अरुण गोस्वामी, मुंशी महतो, गोविंद महतो, मनोज करमाली, कालीचरण महतो, सुरेंद्र महतो, महेश महतो, आशीष तिवारी, कार्तिक महतो, मोती महतो, सरजू महतो, तुलसी महतो, रामकुमार करमाली, ललन शर्मा समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।