BREAKING NEWS
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय 'स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद' कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्यचैती छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य के समय घाटों पर श्रद्धालुओं का दिखा आस्थामंझला चुम्बा छठ घाट पर पहले अर्घ्य के साथ चैती छठ पर्व की शुरुआतचूरचू प्रखंड में मुखिया देवकी द्वारा मूंग की बीज का किया वितरण
No menu items available
BREAKING
व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्यरामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहानामंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनातरामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंदडाक जीवन बीमा महामेला में रिकॉर्ड कारोबार, एक दिन में 1.38 करोड़ की पॉलिसीविश्व यक्ष्मा दिवस पर रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन को जनभागीदारी पर जोररंजू देवीः हड़िया-दारू के अंधकार से स्वावलंबन के उजाले तकअखाड़ा परंपरा हमारी पहचान है, इसे सशक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : राजीव जायसवालराष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय ‘स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद’ कार्यक्रम का आयोजनबजरंग दल ने गोला में निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा,रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाबचैती छठ पूजा पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: जिला प्रशासन ने कंट्रोल ब्लास्टिंग कर ध्वस्त किया अवैध मुहाना
4 days ago
मंगला जुलूस मे जय श्री राम बजरंग बली की जय उद्घोष से गुंजा रामगढ़
4 days ago
रामनवमी मंगला जुलूस को लेकर रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा, 700 से अधिक पुलिस बल तैनात
4 days ago
रामगढ़ में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई मुहानों को किया गया बंद
4 days ago
Advertisement

यूपी के प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में भुरकुंडा-भदानीनगर और रांची के चार युवकों की हुई थी मौत

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! महाकुंभ से स्नान कर अयोध्या जाने के क्रम में हुई...

महाकुंभ से स्नान कर अयोध्या जाने के क्रम में हुई थी दुर्घटना, सात युवको का जत्थाा गया था महाकुंभ

प्रतापगढ़ से तीनों युवको का शव पहुंचते ही गमगीण हुआ माहौल, परिजनों के चित्कार से लोगों के भी नम हुई आंखें, भुरकुंडा-भदानीनगर आसपास क्षेत्रों में पसरा मातम का माहौल

भुरकुंडा (रामगढ़)। महाकुंभ से स्नान कर अयोध्या जाने के क्रम में भुरकुंडा-भदानीनगर के तीन युवक और रांची के एक युवक की यूपी के प्रतापगढ़ में मंगलवार की अहले सुबह करीब 3 बजे कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि कार में सवार तीन युवक घायल हो गये। दुर्घटना में निधन हुए भदानीनगर निवासी अभिषेक ओझा, चिकोर निवासी सन्नाउल्ला अंसारी और भुरकुंडा जवाहर नगर हनुमानगढ़ी निवासी सौरभ कुमार के शव को प्रतापगढ़ से एक ही एम्बुलेंस में बुधवार को दोपहर ढाई बजे भुरकुंडा लाया गया।

विज्ञापन

शव के घर पहुंचते ही माता-पिता और परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीण हो गया। वहीं उपस्थित लोगों के आंखों से भी आंसू छलक पड़े। मृतक अभिषेक ओझा और सौरभ कुमार का अंतिम संस्कार गिद्दी दामोदर नदी श्मशान घाट पर किया गया। सौरभ को मुखाग्नि छोटा भाई गौरव कुमार और अभिषेक ओझा को मुखाग्नि चाचा भोला ओझा ने दिया। इधर भदानीनगर चिकोर निवासी मो. सन्नाउल्ला अंसारी को चिकोर उपर टोला कब्रिस्तान में दफनाया गया।

अंतिम यात्रा में तीनों जगहों सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में प्राचार्य विजयंत कुमार, योगेश दांगी, राधेश्याम अग्रवाल, मनोज राम, दिलीप दांगी, डब्लु पाण्डेय, राजीव रंजन, लक्ष्मी शर्मा, अशोक राम, अशोक सोनी, दिनेश राजगड़िया, राजेश गिरी, मुना ओझा, अजय गुप्ता, आतिफ,

अमरेश सिंह, विनोद सिंह संजीव कुमार बावला, राजु पांडेय, राजेश मंडल, सतीश मोहन मिश्रा, विजय वर्णवाल, नईस आलम, संतोष अग्रवाल, अनुप ठाकुर, सन्नी कुशवाहा, सागर दांगी, बारिक अंसारी, इनुस राय, अलीमान राय, फारूख अंसारी, शमशेर, असगर अली, मुर्तुजा राय, सलिम अंसारी, कलीम अंसारी, आलम अंसारी सहित सैंकड़ो लोग शामिल हैं।

शव के घर पहुंचते ही माता-पिता और परिजनों के चित्कार से मर्माहत हुआ क्षेत्र, लोगों के आंखों से भी छलक पड़े आंसू
भदानीनगर में जैसे ही विधासागर ओझा के आवास में पुत्र अभिषेक का शव पहुंचा, चहुंओर रोन-बिलखने की आवाज से पुरा क्षेत्र मर्माहत हो गया। घर की महिलाये चित्कार मारकर अपने पुत्र को जगाने का प्रयास करती रहीं।

वही भुरकुंडा हनुमानगढ़ी पुरान सिनेमा हॉल मुहल्ला में एम्बुलेस के पहुंचते ही मृतक सौरभ की एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग रोते-विलखते अपने लाडले को देखना चाहते थे। घर की महिलाओं का रोना और चित्कार से पुरा मुहल्ला रो पड़ा। इधर चिकोर में भारी संख्या में लोग सन्नाउल्ला को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

घर का एकलौता कमाऊ बेटा के इस तरह जाने से पिता नासिर अंसारी और माता का रो-रोकर बुरा हाल था। सनाउल्ल के मौत से उसके 5 वर्षीय पुत्र मो. सैफी और 9 माह की बेटी मरियम नाज बस टकटकी लगाये उमड़े भीड को देख रही थी।

उसे पत्ता ही नही की उसके अबु अब इस दुनियां में नहीं रहे। पत्नी महजनबी नाज बेसुध पड़ी थी। महिलायें एक-दूसरे से लिपट कर रो रही थीं। इस दौरान उपस्थित लोगों के भी आंखों से आंसू छलक पड़ा। वहीं भुरकुंडा, भदानीनगर आसपास के क्षेत्र मातम का माहौल पसरा रहा।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top