मामला थाना गिद्दी व बड़कागांव क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके का, तस्करों में हलचल व्याप्त
रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा अवैध खनन को लेकर बीते रात्रि शुक्रवार को गिद्दी थाना व बड़कागांव थाना सीमावर्ती क्षेत्र के गालोबार समेत तीन जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया, इस दौरान कोई भी अवैध चीजों की बरामदगी की सूचना नहीं मिली है, इस संबंध में गिद्दी पुलिस थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में अवैध कोयला खनन स्थलों पर छापा मारा गया था।.
इधर जिला प्रशासन टीम आने से पूर्व अवैध खनन जगहो पर सन्नाटा पसरा था, हालांकि प्रशासनिक कारवाई से तस्करों में हलचल व्याप्त है, छापेमारी में हजारीबाग एसडीओ, खनन विभाग, एमवीआई, परिवहन विभाग, पुलिस विष्णुगढ़ एसडीपीओ, थाना प्रभारी गिद्दी राणा भानु प्रताप सिंह, बड़कागांव पुलिस अधिकारी समेत दर्जनों जवान शामिल थे।


