
भुरकुंडा (रामगढ़)। बांग्ला देश मे सनातनियों पर हो रहे लगातार अत्याचार के खिलाफ रविवार को हिन्दु संगठन ने भुरकुंडा में आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च मंे संगठन के लोग भगवा झंडा और हाथों में नारे लिखे तख्ती लेकर चल रहे थे।
आक्रोश मार्च भुरकुंडा थाना चौक से शुरू हुआ। जो मेनरोड हनुमान मंदिर, बाजार, जनता टॉकिज, बिरसा चौक होते हुए मतकमा चौक पहुंचा। इस दौरान हिन्दु संगठन के लोग बांग्ला देश हिन्दु के सम्मान में उतरे हैं

हम मैदान मंे, हिन्दु विरोधी कट्टरपंथी ताकतो को सबक सिखाने की तैयारी करो, असम और त्रिपुरा की तरह झारखंड से भी हिन्दु परिवार बांग्ला देश चलो के नारे लगा रहें थे। आक्रोश मार्च मे दर्जनो हिन्दु संगठन के कार्यकर्ता शामिल थें।