रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। मरकजी अंजुमन इतहादुल अंसार झारखंड में सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराया। मतदान सुबह 10:00 आरंभ हुआ जो 4:00 बजे तक चला। इसके बाद वोटो की गिनती शुरू हुई। शाम को इलेक्शन बोर्ड ने विधिवत चुनाव परिणाम की घोषणा की। कुल 659 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को परिणाम की घोषणा की गई। जिसके मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए शरफुद्दीन शरफुद्दीन अंसारी का चुनाव किया गया

अध्यक्ष पद पर सरफुद्दीन अंसारी की नाम की घोषणा होते हुए हाल में मौजूद लोगों ने ताली बजाकर एवं खड़े होकर स्वागत किया। इधर हरण पूरा हॉल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सरफुद्दीन अंसारी ने कुल 659 मत में से 394 मत लाकर अध्यक्ष पद जीतने में सफल रहे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे मुखिया नुरुल्लाह अंसारी जिन्होंने 154 मत लाकर दूसरे स्थान पर बने रहे।

अनवर हुसैन को 84 मत प्राप्त हुए। चौथे प्रत्याशी सलीम शहजाद को 24 मत प्राप्त हुए जबकि 5 वोट रद्द हुए हैं। सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार थे। जिसमें शमशेर आलम को 165 वोट मिले। वही कुर्बान अंसारी को 275 मत प्राप्त हुए। तौफीक अंसारी को 214 वोट मिले जबकि 5 मत रद्द किए गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए कल मत द 659। जिसमें शमीम अंसारी को 158 मत प्राप्त हुए। वही अयूब अंसारी को 300 वोट मिले और कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
चुनाव को संपन्न कराने में इलेक्शन बोर्ड के मेंबरों का सराहनीय योगदान है जिनके कठिन मेहनत से ऐतिहासिक चुनाव को बहुत अच्छे तरीके से संपन्न कराने में सफल हुए।


