रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। गिद्दी सी में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकल सेल संचालन समिति, गिद्दी सी द्वारा अनिश्चितकालीन गिद्दी सी कोलियरी के सभी कोयला डिस्पैच को रोकने का कार्य किया गया। यह आंदोलन सुबह 6:00 बजे से आरंभ हुआ,
जिसका नेतृत्व समिति के उपाध्यक्ष महेश ठाकुर, सचिव सैफुल हक सहित बैयवील रैन, गोपाल राम, मोहम्मद जैनुल अंसारी, टुश्मनाथ महतो, प्रीतलाल महतो, अहमद कासिम, कार्तिक चौधरी आदि कर रहे थे। आंदोलन के दौरान गिद्दी पुलिस की पहल पर तिरुपति प्रबंधन से वार्ता हुई,
जिसमें यह सहमति बनी कि क्रेसर द्वारा हो रही ट्रांसपोर्टिंग में फ्रेस कोयले का उठाव नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि गत माह की तरह 10 हजार रुपये का ऑफर भेजने के बजाय आगामी माह से न्यूनतम 20 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा, प्रबंधन द्वारा लोकल सेल संचालन समिति के साथ समन्वय बनाकर सेल संचालन में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
इन सहमतियों के बाद समिति ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से नन्कू कुमार महतो, महावीर महतो, ताज मोहम्मद, सुरेश महतो, पतिलाल मांझी, होपन मांझी, दिलीप मांझी, सुरज बेसरा, संदीप हांस्दा, तालो मांझी, आनंद बेसरा, सागीर, मोजिम, खेमलाल महतो, सेराज, मोहम्मद मियां समेत सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे।


