रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। महुआ टांड़ के बिरसा चौक में युगेश बेदिया की अध्यक्षता में एवं संचालन गोपाल मुंडा के द्वारा एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बीते 3 अगस्त 2025 को बनी समिति को अब झारखंड दिशोम गुरु मोर्चा के नाम से जाना जाएगा।
यह मोर्चा ग्राम हेसला सहित अन्य क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के लीगल या अनलीगल समस्याओं का समाधान करेगा। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा चाहे वह किसी भी प्रकार के माफिया या असामाजिक तत्वों से जुड़ा मामला क्यों न हो, मोर्चा हर परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष युगेश बेदिया, सचिव गोपाल मुंडा, मिथिलेश मुंडा, दिनेश प्रजापति, जय नारायण बेदिया, सुरेश मंडा, अशोक प्रजापति, बबलू बेदिया, सुरेंद्र बेदिया, मोदी बेदिया, मनीष मुंडा, हरिशंकर बेदिया, सूरज बेदिया, मनोज, अनिल, विजय, गोविंद, छोटे, सुनू, रोहन, कुणाल, कालीचरण, महावीर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


