रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी अरगड़ा क्षेत्र दीपक कच्छप के नेतृत्व में रविवार सुबह को रामगढ़ थाना के एसआई मंजेश कुमार की मौजूदगी में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सिरका कोलियरी के नया कोयला स्टॉक से चोरी कर ले जाए जा रहे दो मोटरसाइकिल और दो साइकिलों को क्षतिग्रस्त किया गया, साथ ही कोयला से भरे बोरों को फाड़ा गया और गमलों को तोड़ा गया।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में चोरी के इरादे से पहुंचे महिलाओं व पुरुषों को खदेड़ दिया गया। इस कार्रवाई में सिरका समूह के सुरक्षा प्रभारी राजू राम, एसएसआई उमेश रविदास, जीएम यूनिट के एएसएसआई जितेंद्र, एसजी भानु कुमार, एचएसजी जितेंद्र कुमार, गिद्दी ए के सुरक्षाकर्मी मदन कुमार, रेलीगढ़ा के सुरक्षा कर्मी फूलचंद तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे।

