Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

संयुक्त ट्रेड यूनियन ने भुरकुंडा कोलियरी के बांसगढ़ा खदान में पीट मीटिंग का किया आयोजन

कहा- केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों में संसोधन कर 4 लेबर कोर्ड में बदलाव किया है उसे लागू नही होने देंगे

केंद्र सरकार का बजट एक छलावा : संयुक्त ट्रेड यूनियन

भुरकुंडा (रामगढ़)। संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा भुरकुंडा कोलियरी के माईन बी स्थित बांसगढ़ा खदान के समीप बुधवार को पीट मीटिंग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नरेश मंडल और संचालन किरण सिंह ने किया। पीट मीटिंग को संबोधित करते सभी संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं कहा कि केंद्र सरकार मजदूर व किसान विरोधी है। मोदी की सरकार चोरी छिपे 44 श्रम कानूनों में संसोधन कर 4 लेबर कोर्ड में बदलाव किया है।

जिसे संयुक्त मोर्चा कभी लागू नही होने देगी। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए बजट का विरोध करते हुए इसे एक छलावा और भ्रमित करने वाला बजट बताया। कहा गया कि इस बजट में मजदूर, किसान, छात्र, बेरोजगार के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया है। केंद्र सरकार महंगाई, इंफलेशन बढ़ा रही है।

जिसके चलते जरूरी वस्तुओं की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। केंद्र सरकार टैक्स एवं जीएसटी के नाम पर जनता से पैसा की वसूली कर रही है। जनता, किसान और मजदूर त्राहिमाम है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकारी खदानों, कोयला उद्योग, पीएसयू खत्म कर रही है।

केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों में संसोधन कर 4 लेबर कोर्ड में बदलाव किया है। जिसे संयुक्त मोर्चा कभी लागू नही होने देगी। कोयला मजदूर संघर्ष के लिए तैयार रहें। इस दौरान वितीय बजट की प्रति भी जलाई गई।

मीट मीटिंग को रामनरेश सिंह, संजय वर्मा, लखेंद्र राय, नरेश मंडल, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, जगरनाथ पासवान, आजाद भुंइया, दशरथ सिंह, आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर अनुज कुमार, अशोक राम, जग्गू घांसी, बासदेव उरांव, छोटेलाल बेदिया, शिव यादव, अनिल दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *