रिपोर्ट एस कुमार
गिददी/सिरका। रेलीगड़ा यज्ञ परिसर में कथा कीर्तन का उद्घाटन रैलीगड़ा परियोजना पदाधिकारी एएन सिंह एवं यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रदीप रजक ने संयुक्त रूप से किया। महायज्ञ के तीसरे दिन बेदी पूजन एवं अग्नि प्रज्वलित। रैलीगड़ा में चल रहे श्री श्री 108 शिव हनुमान राधा कृष्ण राम दरबार 9 दिवसीय महायज्ञ के तीसरे दिन वैदिक पूजन के साथ अग्नि प्रज्वलित आचार्य शंकर पांडे उनके सहयोगी सुनील पांडे, छोटू पांडे रूपनारायण पांडे, संतोष पांडे राजेश पांडे, अरुण पांडे ने विधि विधान से वैदिक मंत्र उच्चारण से जजमान कमलेश सिंह, सुनंदा राइकर, सुदामा शर्मा,
प्रमिला देवी और कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप रजक, सदस्य सूरज नोनिया के द्वारा अग्नि प्रज्वलित कराया। अग्नि प्रचलित के साथ ही हर हर महादेव के जय घोष से पूरा क्षेत्र गुंजमय हुआ। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप रजक, प्रेमचन्द शर्मा, जगदीश सिंह, मुन्ना शर्मा, अनिल नायक, संतोष राउत, अजय कुमार, विकास सिंह, श्यामसुंदर पांडे कुणाल शर्मा, सुमित पांडे,
सूरज कुमार, करण कुमार, रिकी कुमार, मनीष कुमार आकाश कुमार सनी बेदिया, आर्यन कुमार, प्रियांशु नायक, कृष्ण शर्मा, सुभाष पांडे, गोविंद मुंडा, अभिषेक कुमार, मयंक शर्मा, विवेक करमाली, विकास कुमार, दिव्यांशु कुमार, विकास ओझा, सुकेश दुबे आदि उपस्थित थे।


