Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

बुधवार को डाडी प्रखंड के डोकाबेडा बस्ती में चलाया गया कानूनी जागरूकता अभियान

गिद्दी। झारखण्ड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से 90 दिवसीय डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत बुधवार को डाडी प्रखंड के अंतर्गत डोकाबेड़ा बस्ती में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका मॉनिटरिंग जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के सचिव श्री गौरव खुराना के द्वारा किया जा रहा है।

इस अभियान मे डाडी प्रखंड के पी.एल.वी.शशी कुमार,(गिद्दी थाना ) रामचन्द्र राम, (कनकी पंचायत)शारदा कुमारी,(होन्हेमोढा पंचायत)कपिल राम,(डाडी पंचायत )सुखदेव महतो(बलसगरा पंचायत )आदित्य कुमार (गिद्दी क पंचायत)के द्वारा लोगों को कानून की जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, डायन,भूत प्रतिषेध अधिनियम नशीले पदार्थ के सेवन से होने वाली नुकसान इत्यादि से संबंधित जानकारी दी गयी। इस दौरान लोगों को आपसी विवाद में बातचीत के माध्यम से समझौता करवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग मे आने का सुझाव भी दिया गया।जहां समय और पैसा दोनों को महत्व दिया जाता है तथा त्वरित एवं निःशुल्क कार्य किया जाता है। इस दौरान लोगों को 15100 एवं 1930 से संबंधित जानकारी भी दिया गया।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *