झारखण्डराजनीति

लायंस क्लब भुरकुंडा व मेडिसिन सेंटर ने बुर्जुग महिला को स्टीक प्रदान किया

जरूरतमंदों की सेवा ही क्लब का उद्देश्य : विजय वर्णवाल

भुरकुंडा (रामगढ़)। लायंस कल्ब ऑफ भुरकंुडा और मेडिसिन सेंटर भुरकुंडा के सौजन्य से बुधवार को गिद्दी निवासी बुर्जुग महिला फतिमा खातुन को कल्ब के उपाध्यक्ष विजय वर्णवाल ने स्टीक (छड़ी) प्रदान किया है।

इस अवसर पर मेडिसिन सेंटर के संचालक सह लायंस कल्ब भुरकुंडा के उपाध्यक्ष विजय वर्णवाल ने बताया की गिद्दी की बुर्जुग महिला को चलने में असर्मथता को देखते हुए चलने-फिरने के लिए निःशुल्क स्टीक (छड़ी) प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा की जरूरतमंदो और असहायों की सेवा ही क्लब का उद्देश्य है और यही मानव धर्म भी है। उन्होंने बताया कि इस तरह की सेवाएं लायंस कल्ब की ओर आगे भी जारी रहेगा।

मौके पर क्लब की अध्यक्ष रेखा वर्णवाल, सचिव अंजु देवी, कोषाध्यक्ष शिवा प्रसाद, एमजेएल लायन डॉ. राजेन्द्र महतो, अशोक सिन्हा सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *