
राष्ट्रीय कोयला मजदुर यूनियन की 21 सूत्री मांगो को ले क्षेत्रीय कर्मशाला (ब) भुरकुंडा में प्रबंधन के साथ बैठक का हुआ आयोजन
भुरकुंडा (रामगढ़)। क्षेत्रीय कर्मशाला (ब) भुरकुंडा में सोमवार को राष्ट्रीय कोयला मजदुर यूनियन की 21 सूत्री एजेंडा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्रमवार सभी बिन्दुओ पर बारी-बारी से विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
जिसमें कर्मियों की सेवा, कर्मियों की आवासीय सुविधा, कार्य स्थल की कमियों से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं की ओर यूनियन ने प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर प्रबंधन द्वारा यूनियन के सभी मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदादिकारी अजहर खान, कार्मिक पदादिकारी अपर्णा कुमारी, सिविल इंजीनियर बालमुकुंद उपाध्याय और यूनियन की ओर से बरका-सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, क्षेत्रीय सचिव देवेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एसएन प्रसाद, सह सचिव विमल बिहारी श्रीवास्तव, नौशाद हुसैन, वशिष्ट मुनि विश्कर्मा, अरुण कुमार, अर्जुन बेदिया, महेंद्र, प्रेम कुमार पासवान आदि मौजूद थें।