Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

मांडू विधायक व बड़का चुम्बा मुखिया ने पड़रिया गांव में पीसीसी पथ का शिलान्यास

रिपोर्ट एस कुमार

सिरका। बड़‌का चुम्बा के पड़रिया गांव में राजेन्द्र सिंह के घर से अरगड्डा कांटा घर तक पीसीसी पथ का निर्माण (पार्ट-ए) का शिलान्यास मांडू प्रखंड के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो एवं बड़का चुम्बा मुखिया राजेन्द्र कुमार प्रसाद उर्फ राजू महतो ने नारियल फोड़ कर किया।

डीएमएफटी मद से लगभग एक करोड़ रुपया से बन रहे पीसीसी पथ की लंबाई अभी पहला फेज में 1 किलोमीटर तक बनेगा। बाकी बचे लम्बाई को दूसरा फेज में काम होगा। इस अवसर पर उपस्थित पंचायत के मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद उर्फ राजू महतो ने कहा की वर्षों से पंचायत के लोगों का यह मांग आज पूरा होने जा रहा है।

इसी तरह पुरे पंचायत में सड़क का निर्माण किया जायेगा। इस महीने के अंदर बड़का चुम्बा पंचायत में ओर तीन सड़‌क का शिलान्यास किया जायेगा। इसके लिए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो को बहुत-बहुत धन्यवाद।

साथ ही साल रामगढ़ उपायुक्त को भी धन्यवाद देता है, की ग्राम सभा के पारित योजनाओं धरातल पर उतारा जा रहा हैं। इस अवसर पर श्याम बेदिया, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, मनोज महतो, योगेन्द्र रजक, भीम प्रजापति, अरुण गोस्वामी, राजू बेदिया, गोबिन्द महतो, राजू बेदिया, प्रयाग बेदिया, रेणु देवी, सुबोसो देवी, उर्मीला देवी, चरकनाल गोस्वामी, अमर बेदिया, गंगाराम ऋषि आदि सैकड़ों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *