
रिपोर्ट एस कुमार
गिद्दी/सिरका। गिद्दी श्मशान काली घाट मंदिर के समक्ष यज्ञ आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता कामता पाठक ने की। संचालन संजय पांडेय ने किया। बैठक में बताया गया कि यह यज्ञ तीसरा यज्ञ हैं। इसे एतिहासिक यज्ञ बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यज्ञ को सफल बनाने को लेकर कई निर्णय लिये गये। बैठक में इससे संबंधित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी साथ ही उपस्थित लोगों ने भी अपनी-अपनी बातें रखी। बैठक में बताया गया कि 20 जनवरी से यज्ञ प्रारंभ व 28 जनवरी 2025 को पूर्णाहुति होगी। तथा 29 को महाभंडारा का आयोजन होगा।
आयोजन से जुड़ी जानकारी उपस्थित समिति व लोगो को दी गयी। उपस्थित ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने कहा कि आयोजन निर्विघ्न और सफलता के साथ सम्पन्न कराने का दायित्व हम-सबका है। बैठक में सर्वसम्मति से यज्ञ समिति माँ श्मशान काली गिदी ए का गठन किया गया।
जिसमें संरक्षक योगेन्द्र सिन्हा, मनोज राम, संयोजक डाड़ी प्रखंड के 14 पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य, अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह सैनी, सचिव शंभु सिंह, सह सचिव रणधीर सिंह, कोषाध्यम ललन विश्वकर्मा, संजय सिंह उर्फ बबलू सिंह, संगठन सचिव संजय सिंह, विमल, श्रवण कुमार पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार आदि को चुना गया है। बैठक समिति सदस्य सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।