Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

मंत्री राधा कृष्ण किशोर और सचिव अम्बा प्रसाद सौंदा बस्ती में कांग्रेसियों ने किया हुआ स्वागत

भुरकुंडा (रामगढ़)। रांची से बड़कागांव जाने के क्रम में झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव सह पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का गुरूवार को सौंदा बस्ती में कांग्रेसियों जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री राधा कृष्ण किशोर और सचिव अम्बा प्रसाद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि बड़कागांव में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी के कार्यकाल में जो विस्थापन की लड़ाई और आंदोलन किया गया था। उसी विस्थापन के मुद्दे पर आज अम्बा प्रसाद के बुलावे पर मैं अम्बा के साथ वहां जा रहा हूं।

वहां जाकर जनता की बातों को सुनकर सरकार से समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करूंगा। स्वागत करने वालो में राज किशोर पांडेय, अमित साहू, जयंत तुरी, विक्कू रजक, छोटू साव, मिंटू प्रसाद, वासुदेव प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, पवन बाउरी, सत्यनारायण प्रसाद, किशोर, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, शंकर पासवान आदि शामिल थें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *