Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

पटेलनगर में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

क्षेत्र का चहंमुखी विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता : रोशन लाल चौधरी

भुरकुंडा (रामगढ़)। पटेलनगर पंचायत अंतर्गत करमाली टोला में शनिवार को डीएमएफटी मद से बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सर्वप्रथम पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधायक रोशनलाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

बताया गया कि पटेलनगर बिरसा चौक से करमाली टोला तक डीएमएफटी मद से 20 लाख 15 हजार 900 रुपए की लागत से 1100 फीट पथ का निर्माण किया जाएगा। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पूरे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र का चहंमुखी विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। मौके पर संवेदक गौतम वर्मा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार बाबला, भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, राजेश मंडल, अमरेश सिंह, राजन सिंह, संतोष अग्रवाल, श्रीनाथ करमाली,

गौतम कुमार वर्मा, विक्रम करमाली, रंजीता करमाली, संतोष चौबे, नन्द किशोर करमाली, अवधेश पासवान, अमित करमाली, शशि करमाली, राजेश करमाली, विश्वनाथ करमाली, राजू करमाली, राज करमाली, सूरज करमाली, नंदू करमाली, शीला देवी, लालो देवी, गणेश करमाल, सुनील सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *