
रजरप्पा पहुंचने पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में किया गया स्वागत
रजरप्पा l नव वर्ष के आगमन पर रजरप्पा मंदिर पहुँचे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल माँ छिन्नमस्तिके देवी की पूजा अर्चना कर लिए आशीर्वाद छठ के साथ हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी शामिल हुए सांसद ने कहा कि राज्य सहित हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के जीवन में ये 2025 का नूतन वर्ष की खुशहाली,सुख-समृद्धि लेकर आए
साथ ही राज्य और यहां की जनता प्रगति करे यही प्रार्थना मां भगवती से सुखमय जीवन की कामना किया,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मां छिन्नमस्तिका के आशीर्वाद से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता एवं राष्ट्र सेवा करने का मौका मिला है

और हम इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से माता के आशीर्वाद से निभाने के प्रयास करेंगे और रजरप्पा मंदिर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जन सेवा का जो संकल्प लिया है उसको अच्छी तरह से पूरी ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे और माता के आशीर्वाद से क्षेत्र का विकास भी करेंगे।
मौके पर उपस्थित रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि श्री राजीव जायसवाल जी ने कहा कि चारों तरफ हरियाली आए, किसान, युवा, नारी शक्ति सब आगे बढ़े सशक्त बने इसके लिए हम सबने माता से आशीर्वाद लिया है और कामना की है।
सांसद के रजरप्पा आगमन पर मंदिर के मुख्य पुजारी छोटू पंडा,अजय पंडा,वसीम पंडा,लोकेश पंडा ने उनका अभिनंदन किया और रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी छोटू पंडा जी ने सांसद एवं विधायक जी की पूजा अर्चना करवाई।

मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, चितरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, दुलमी मंडल अध्यक्ष नरेश साव, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव,भूरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा,
पतरातु मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति,मांडू मंडल अध्यक्ष टोकेश सिंह,आरा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार,जय नारायण कुशवाहा, मनमीत अकेला, विजय कुमार, अजय साहू, किशोरी यादव, बिक्की कुमार महतो, अंकित सिंह, सोनू सोनी, विनीत यादव, राहुल पासवान, महेंद्र जी सहित कई भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।