रेलवे क्रोसिंग बंद होने की समस्याओं का समाधान करेंगे सांसद मनीष जायसवाल : राजीव जायसवाल
रजरप्पा l मायल रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रोसिंग को बंद करने की योजना बन रही हैं। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को जैसे ही मिली ग्रामीण चिंतित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल को दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि मायल रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि रेलवे क्रोसिंग को बंद किया ज रहा हैं। यदि रेलवे क्रोसिंग बन्द कर दिया गया तो ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

लोग 4 किलोमीटर दूर जाकर आवागमन करेंगे। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि रेलवे क्रोसिंग बन्द करने की सूचना स्थानीय हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल को दे दिया गया है। सांसद जल्द ही रेल मंत्री सहित रेल विभाग के वरीय अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का हल निकालेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करेंगे।
सांसद प्रतिनिधि राजीव ने ग्रामीणों के साथ किया निरीक्षण
सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, ने तुरंत इस मामले को हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल को इसकी सूचना मोबाइल पर दी, और स्थानीय लोगो का फ़ोन पर बात भी करवाया ।इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या के संबंध में रेल मंत्रालय से बात कर मायल रेलवे क्रॉसिंग से संबंधित समस्या का समाधान किया जाएगा ।
इस अवसर पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों संग रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण भी किया और ग्रामीणों के साथ बैठक भी किया ।
इस अवसर पर बड़कीपोना मुखिया अरविंद सिंह, लारी मुखिया दिवाकर नायक, समाजसेवी रमेश दांगी, दिवाकर नायक, दीपक सिंह ,दीपक कुमार, सुरेंद्र महतो, जयशंकर महतो, सुरेंद्र राम दांगी, सुदेश महतो, सुदेश कुमार, आशीष कुमार, सुमित कुमार, विनय महतो, विकास कुमार, मनोज, विजय कुमार, सेवंती देवी, शोभा मुंडा, अनिता देवी, सुमित्रा देवी, नवमी देवी, गिरिबाला देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।


