
भुरकुंडा (रामगढ़)। सरकारी दिशानिर्देश के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को सौन्दा डी पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ पौधारोपण कर इसके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
कहा गया कि पर्यावरण की सुरक्षा हमसबों का दायित्व है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा। मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, उच्च विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षका आरती साहु,
सरफराज, उदयभान सिंह, बीएलओ सुनिता देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, भाजपा सौन्दा डी पंचायत संयोजक विशुन राम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।