झारखण्डराजनीति

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सयाल डी परियोजना में एक दिवसीय धरना 18 को: सतीश सिन्हा

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की सयाल यूनियन कार्यालय में हुई बैठक

भुरकुंडा (रामगढ़)। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ क्षेत्रीय कमेटी की बैठक रविवार को सयाल स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष इंद्रदेव राम और संचालन शाखा सचिव संजय मिश्रा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा उपस्थित थे।

मौके पर सतीश सिन्हा ने कहा कि सयाल में लोकल सेल चालू तो हुआ लेकिन यहां के प्रबंधन के निजी स्वार्थ के चलते लोकल सेल बंद हो गया। सयाल में दो-दो आउटसोर्सिंग कंपनी पीएसएमई एवं आरए माइनिंग काम कर रही है। लेकिन दोनों कंपनियों में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिया जा रहा।

यहां के स्थानीय एवं प्रभावित लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा। साथ ही कंपनी बाहर से लोगों को बुलाकर काम करवा रही है। सयाल के कॉलोनियों में पेयजल की व्यवस्था नियमित ढंग से नहीं हो रही है। सयाल डी परियोजना में कार्यरत मजदूरों का प्रमोशन टाइम से नहीं हो पा रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सयाल डी परियोजना में आगामी 18 दिसंबर को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। साथ ही इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी को सात सूत्री मांग-पत्र भी सौंपा जायेगा।

बैठक में केंद्रीय सदस्य संतोष ठाकुर, सयाल ब्रांच के सचिव विनोद कुमार, अध्यक्ष शंकर सिंह, रणधीर साव, विकाश कांत सिन्हा, अनिल राम, शिवनंदन दास, रोबिन मुखर्जी, गोकुल प्रसाद, महेश पासवान, अरविन्द सहाय, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *