रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। जिला रामगढ़ के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड व इंडक्शन प्लांट के अंदर से मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद एकाएक वृहद पैमाने पर गैस धूल का मिश्रण हवा में छोड़ दिया गया. जिससे प्रदूषण क्षेत्र के वातावरण में फैलने लगा. इस पर लोगों की नजर फैक्ट्री की ओर पड़ी. हेसला के महुआटाड़, जामुनटाड़, कानाटाड़, अरगड्डा चेकपोस्ट समेत आसपास के क्षेत्र में फैक्ट्री से उड़ाए गए काले डस्त का नजारा हवा में देखते ही बन रहा था.
बताया जाता है कि स्पंच फैक्ट्री के द्वारा एकाएक प्रदूषण अवरोध यंत्र को बंद कर दिया जाता है. जिसके कारण हवा में प्रदूषण गैस और स्पंच कोयले के गर्त को छोड़ दिया जाता है. जिससे काले बादलों जैसा बवंडर आसमान में उठने लगता है. इससे रिहायशी व ग्रामीण क्षेत्रों में घातक सांस, चर्म रोग, टीबी जैसे रोगो का फैलने का भी खतरा बढ़ता जा रहा है.
ग्रामीण बताते हैं की फैक्ट्री से उड़ने वाले गर्द को गांव में भ्रमण कर देखा जा सकता है. यहां के पेड़ पौधो, घर के बाहर, अंदर और जमीन में डस्ट की परत के भरमार है. इससे सभी के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। लोगों का रहना मुहाल हो गया है।


