रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। अरगड्डा के सुभाष नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में वार्षिक उत्सव पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. इससे पूर्व विधिवत पूजन पाठन का अनुष्ठान किया गया. जिसमें प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त पंचमुखी हनुमान जी को प्रिय भोग लगाए गए. सभी भक्तों ने बजरंगबली हनुमान से नगर क्षेत्र वाशियो और अपने परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली, रक्षा, निरोगी जीवन का भी वरदान मांगा.
पूजा समिति के लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सुभाष नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर वार्षिक उत्सव पर पूजा- पाठ, अखंड कीर्तन और भंडारे का भव्य आयोजन किया जाता है. जिसमें सभी भक्तजनों श्रद्धालुओं का सहयोग होता है.
भंडारे में हजारों भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाता है। मौके पर समाजसेवी रंजीत पासवान, कार्तिक पासवान, सीताराम पासवान, सुरेंद्र महतो, उषाकिरण चौहान सहित दर्जनों महिला, पुरुष , युवा भक्तजन उपस्थित थे।


