झारखण्डराजनीति

प्रखंड क्षेत्र में जेंडर आधारित हिंसा के विरूद्ध चलाया जनजागरूकता अभियान

रिपोर्ट एस कुमार

गिद्दी/सिरका। हजारीबाग जिला डाड़ी प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को क्षेत्र के 82 आंगनबाड़ी सेन्टरों से कार्यरत 80 सेविकाओं की उपस्थिति हुई। वहीं बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका पुष्पांजलि ने महिला हिंसा उन्मूलन अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रखंड के गांव गांव तक जेंडर आधारित हिंसा के विरूद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने का शपथ ली।

भारत सरकार के द्वारा नई चेतना 3.0 लैंगिक हिंसा के विरुद्ध जेंडर अभियान बीते 25 नवंबर 2024 से आगामी 23 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना प्रवेशिका पुष्पांजलि ने कहा कि जेंडर आधारित हिंसा तो रोजाना हमारे घर से ही शुरुआत होती है,

जिसपर अंकुश लगाना हमलोगों की पहली प्राथमिकता है, तभी आप दुसरों को जागरूक कर सकते हैं। साथ ही जेंडर आधारित भेदभाव को मिटाना है आज समाज में भेदभाव से कई घटनाएं होती चली आ रही है इसके लिए हम लोगों ने गांव गांव में सेविका के साथ जागरूकता अभियान चला कर लिंग भेद हिंसा जागरूक कर रोकने कि कोशिश करेंगे।

साथ ही किशोर बालक और किशोरी बालिकाओं के बीच गुड टच और बेड टच के बारे में बता कर जागरूक करते हुए उनके अभिभावक को जागरूकता करना है। और आए दिन समाज में बढ़ते लिंग भेद हिंसा को उपर विराम लगाना है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *