समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
BREAKING NEWS
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, 'छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?कांग्रेस के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से राहुल ने की बातहूती के हमलों में यमन की सेना के कम से कम 30 जवानों की मौतसीरिया को लेकर तुर्की और इसराइल आए आमने-सामने
BREAKING
एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांचझारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनायाJPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तारजमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत मेंझारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेनअंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह पर शिकंजा, कोरई गैंग के 11 अभियुक्तों को भेजा जेलविश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धा सुमनJPSC-JSSC विवाद में निर्जला अनशन पर बैठे जयराम महतो, बोले- CBI जांच हो, CM छात्रों से करें सीधी बातरामगढ़-पतरातू फोरलेन पर कुरसे गांव के निकट धूं-धूं कर जली बाइक, चालक फरार, जांच में जुटी भदानीनगर पुलिसझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले, ‘छात्रों से बातचीत को तैयार सरकाररांची- भूख हड़ताल पर बैठे एक शख़्स की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया शिफ़्टपरिसीमन विधेयक पर डीएमके क्या मोदी सरकार का साथ देगी?

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

एसवीएम तेहरातांड़ में सीएसआर के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 43 स्कूली बच्चों की हुई जांच
2 days ago
झारखण्ड के मुख्यमंत्री सह झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के 51वें जन्मदिन मनाया
2 days ago
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार
2 days ago
जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को लिया हिरासत में
2 days ago
झारखंड में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर क्या बोले हेमंत सोरेन
3 days ago

पांच वर्षों में एक भी खान दुर्घटना नहीं हुई इसके लिए सभी बधाई के पात्र है : राकेश सत्यार्थी

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन भुरकुंडा माईन अ बलकुदरा में मना 67वां खान सुरक्षा...
विज्ञापन

भुरकुंडा माईन अ बलकुदरा में मना 67वां खान सुरक्षा सप्ताह, सुरक्षा का लिया गया शपथ

बेहतर कार्य के लिए दर्जनों कर्मियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की भुरकुंडा परियोजना के आउट सोर्सिंग खदान माईन अ बलकुदरा में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 67वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह पूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रोहिणी प्रोजेक्ट के पीओ सह कार्यक्रम के कंवेनर राजेन्द्र प्रसाद ने झंडोत्तोलन कर किया।

Advertisement
Advertisement

तत्पश्चात अतिथियों, अधिकारियों और सीसीएल कर्मियों ने सुरक्षा की सामुहिक शपथ लिया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर दुर्घटनाओं और कोरोना काल के दिवंगत साथियों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा मापदंडो का भी निरीक्षण करते हुए स्थानीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी की छात्राओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए गीत-नृत्य के साथ मंच पर बैठाया।

मौके पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि उत्पादन तो जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के थीम सुरक्षा से उन्नति के तहत कार्य करें। सुरक्षा को ताक पर रखकर काम न करें। भुरकुडा परियोजना का आने वाले वर्ष उज्जवल है।

यहां कई खदानों से कोयला का उत्पादन जल्द शुरू होगा। भुरकुंडा पीओ राकेश कुमार सत्यार्थी ने कहा कि बलकुदरा खुली खदान में कोयले का अच्छा प्रोडक्शन हो रहा है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भुरकुंडा में बीते पांच वर्षों में एक भी खान दुर्घटना नहीं हुई यह प्रशंसनीय है और इसे आगे भी बरकरार रखना है।

उन्होंने डंपर चालकों से सीट बेल्ट का उपयोग करने और शराब पीकर वाहन न चलने की भी अपील की। समारोह में शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं सुभाष तिवारी और समूह द्वारा खान सुरक्षा पर गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए भुरकुंडा पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी ने बलकुदरा खान के सीनियर ओवरमैन पप्पू सिंह को बेस्ट ओवरमैन के पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दर्जनों कर्मियों को भी पीओ ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भुरकुंडा पीओ राकेश कुमार सत्यार्थी व संचालन खान मैनेजर कमर फहीम और बबलू कुमार ने किया। समारोह को पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, पीओ आईएसो सीबी प्रसाद, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकास कुमार, शशि भूषण सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

समारोह में इन कर्मियों को किया भुरकुंडा पीओ राकेश सत्यार्थी ने किया सम्मानित
समारोह में बेहतर कार्य के लिए भुरकुंडा पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी ने बलकुदरा खान के सीनियर ओवरमैन पप्पू सिंह, एसएम राजकुमार, अजीत सिन्हा, बसंत बासपत, रविंद्र शाह, मनोज कुमार राम, अफजल हुसैन, निलेश कुलके, प्रेम महेश्वरी, अरविंद सहाय, अमरेंद्र सिंह, गोपाल, कलाम अंसारी, अघन पंडित, वासुदेव, विनोद भगत, जफर, राजेश तुरी, सत्नारायण, योगेंद्र बेदिया, नीरज बेदिया, मनोज कुमार, प्रदीप राम, बुधनी देवी, मुकुल आनंद, तपन मिश्रा, रामधनी उरांव, अखिलेश मुंडा, मो. एहसान, दीपक, सिद्धेश्वर, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, विनोद बेदिया को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में ये थें मौजूद
कार्यक्रम में एनके एरिया के केपी नायक, संदीप कुमार, रामजी यादव, रितेश कुमार सिन्हा, राघवेन्द्र पासवान, पंकज कुमार, शलेश अंगरिया, डॉ. नदीम अनवर, विकास कुमार, शशिभूषण सिंह, अविनाश चंद्रा, अंकुर विश्वनाथ, रमेश कुमार, अभिषेक, अफजल हुसैन, नीलेश कुमार, मनोज कुमार राम, राज कुमार, अमरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, नौशाद आलम, संजय वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, संजय यादव, श्रीकांत गुप्ता, प्रभाष दास, लक्ष्मी नारायण सिंह, रमाकांत दुबे, बैजनाथ कुमार, राजू मल्होत्रा, अजीत सिन्हा, सत्यनारायण ठाकुर, अनिल पासवान, मनोज कुमार राम, अमित पांडेय सहित दर्जनों अधिकारी, कर्मचारी और शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी के शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्राएं मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top