BREAKING NEWS
GREEN NATURE ECO FOUNDATION का पंजीकरण सफलतापूर्वक संपन्न ।रामगढ़ विधायक ममता देवी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्रदयाल स्टील फैक्ट्री लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार व लूटा गया तांबे का तार बरामदभुरकुंडा सब्जी मंडी और शौचालय की साफ-सफाई के लिए इंजीनियरों ने कियामुखिया देवकी महतो नें ग्रामीणों साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतिज्ञा ग्रहण कियाभुरकुंडा में श्रीरामलला मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य महाआरती, जय श्रीराम से गूंजा क्षेत्रहेसागढ़ा स्थित ‘मोदी फ्यूल्स’ पर शुरू हुई सीएनजी सुविधा, वाहन चालकों को बड़ी राहतराष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजनकोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र में मां सरस्वती के भक्तों ने मां की प्रतिमाओं को अपने पंडाल और विद्यालय में लायासरस्वती पूजा को लेकर भुरकुंडा, भदानीनगर व बासल थाना में शांति समिति की बैठकसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में गणतंत्र दिवस के पूर्व किया गया अभ्यासअखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की केन्द्रीय कमिटी का हुआ विस्तारमुखिया देवकी के अध्यक्षता में मजदूर दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआबिरसा विकास मंच के केंद्रीय सचिव ने मुख्यमंत्री से पेंशन राशि एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार करने की मांग कीकांगला फोर्ट में फहराया गया 200वां विशाल राष्ट्रीय ध्वज
No menu items available
BREAKING
GREEN NATURE ECO FOUNDATION का पंजीकरण सफलतापूर्वक संपन्न ।रामगढ़ विधायक ममता देवी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्रदयाल स्टील फैक्ट्री लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार व लूटा गया तांबे का तार बरामदभुरकुंडा सब्जी मंडी और शौचालय की साफ-सफाई के लिए इंजीनियरों ने कियामुखिया देवकी महतो नें ग्रामीणों साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतिज्ञा ग्रहण कियाभुरकुंडा में श्रीरामलला मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य महाआरती, जय श्रीराम से गूंजा क्षेत्रहेसागढ़ा स्थित ‘मोदी फ्यूल्स’ पर शुरू हुई सीएनजी सुविधा, वाहन चालकों को बड़ी राहतराष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजनकोयलांचल अरगड्डा क्षेत्र में मां सरस्वती के भक्तों ने मां की प्रतिमाओं को अपने पंडाल और विद्यालय में लायासरस्वती पूजा को लेकर भुरकुंडा, भदानीनगर व बासल थाना में शांति समिति की बैठकसरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में गणतंत्र दिवस के पूर्व किया गया अभ्यासअखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ की केन्द्रीय कमिटी का हुआ विस्तार

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

GREEN NATURE ECO FOUNDATION का पंजीकरण सफलतापूर्वक संपन्न ।
7 days ago
रामगढ़ विधायक ममता देवी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र
3 weeks ago
दयाल स्टील फैक्ट्री लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार व लूटा गया तांबे का तार बरामद
3 weeks ago
भुरकुंडा सब्जी मंडी और शौचालय की साफ-सफाई के लिए इंजीनियरों ने किया
3 weeks ago
मुखिया देवकी महतो नें ग्रामीणों साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतिज्ञा ग्रहण किया
3 weeks ago
Advertisement

पीवीयूएन लिमिटेड ने कौशल विकास और आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! स्थानीय समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है पीवीयूएन...

स्थानीय समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है पीवीयूएन लिमिटेड : आरके सिंह

भुरकुंडा (रामगढ़)। पीवीयूएन लिमिटेड ने आसपास के गांवों की स्थानीय महिला किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एक सप्ताह का मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण का उद्घाटन पीवीयूएन लिमिटेड सीईओ आरके सिंह और स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रीता सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

कहा गया कि यह पहल समुदाय को कौशल प्रदान करने और वैकल्पिक आजीविका के अवसर उत्पन्न करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। कार्यक्रम में मशरूम खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही किसानों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए फॉलो-अप सहायता और बाजार से जोड़ने में मदद भी की जाएगी।

विज्ञापन

लोगों को संबोधित करते हुए सीईओ आरके सिंह ने कहा कि पीवीयूएन लिमिटेड स्थानीय समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आजीविका संबंधी कार्यक्रम स्थायी विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा अपने व्यापक सामुदायिक विकास एजेंडे के तहत दो महीने का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एसी और वॉटर पंप की मरम्मत व रख-रखाव पर केंद्रित है। इस सप्ताह झारखंड टूलरूम के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक युवा अपने संबंधित ग्राम मुखिया से समन्वय कर सकते हैं।

साथ ही तीन महीने का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी शुरू किया है, जिसे स्वर्णरेखा महिला समिति के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सौंदर्य और वेलनेस क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए कौशल प्रदान करना है।

इसके अलावा आने वाले महीनों में स्थानीय युवाओं को भारी मोटर वाहन चलाने का एक और प्रशिक्षण देने की भी योजना है। सीईओ ने कहा कि यह कार्यक्रम पीवीयूएन लिमिटेड की स्थानीय समुदाय के लिए कौशल विकास और स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करने की सक्रिय पहल को दर्शाते हैं।

लक्षित प्रशिक्षण और कार्यक्रम के बाद की सहायता के माध्यम से, पीवीयूएन लिमिटेड क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास कर रहा है। मौके पर विभाग प्रमुखों और स्वर्णरेखा महिला समिति की दर्जनों सदस्य मौजूद थें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top