जल जंगल और जमीन की रक्षा करने का लिया गया संकल्प
रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
दुलमी। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के तत्वधान में शनिवार को दुलमी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोसो ग्राम में सरना पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला संरक्षक राजेश पहन जिला उपाध्यक्ष। बबीता मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
तत्पश्चात पारंपरिक रूप से पूजार्चना संपन्न की क्यों गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। ईश्वर पर जिला संरक्षक ने कहा किआप लोग सामाजिक एकता और भाईचारे को बनाए रखें और त्योहार हर्षोल्लास के वातावरण में बनाएं। वही इस अवसर पर सुख शांति की कामना की साथ ही लोगों से जल, जंगल जमीन की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष बबीता मुंडा रेस को, लोहा पहान, अजय मुंडा, फलेंद्र मुंडा, सुभाष मुंडा, विनोद करमाली, पंचम पहान, लोहा मधु मुंडा, सर्जून करमाली, बबीता मुंडा, राजू करमाली, पिंकी, बिरशी पहान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


