सभी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और हर परिस्थिति में सहयोग करता रहूंगा : अशोक कुमार चौहान
भुरकुंडा (रामगढ़)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भुरकुंडा संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्षाबंधन का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 31 बहनों ने भुरकुंडा शाखा मुखी अशोक कुमार चौहान की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में रक्षाबंधन से जुड़े भजन भी प्रस्तुत किए गए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
अशोक कुमार चौहान ने सभी बहनों को आशीर्वाद देते हुए उनके सम्मान, सुरक्षा और हर परिस्थिति में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंपा देवी, मुकुललता देवी, धनी देवी, कालेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, तिलकी देवी, सौमतिया देवी, ललिता देवी, बिना देवी, गंगो देवी, राजकुमारी देवी, किरण देवी
, सलखो देवी, सावित्री देवी, वैष्णवी देवी, सुनीता देवी, ज्ञानसी कुमारी, ज्योति कुमारी, बिना देवी, पार्वती देवी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी, उमा देवी, सोनी देवी, मालती देवी, सुशीला देवी, प्रतिमा देवी, कल्याणी देवी, ललिता देवी, संगीता देवी, मुंगो देवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


