जुलाई माह के अनाज वितरण में पाई गई थी अनियमितता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने शिकायत मिलने पर की थी जाँच
बड़े पैमाने पर कार्डधारियों द्वारा प्रमुख से की गई थी लिखित शिकायत
गिद्दी। डाडी प्रखंड के रेलीगढा पंचायत के डीलर सावरमल शर्मा को ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी हजारीबाग के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।जुलाई माह के अनाज वितरण में पाई गई थी अनियमितता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने शिकायत मिलने पर खुद जाँच की गई थी।
विदित हो कि जुलाई 2024 महीना में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डाडी के द्वारा खुद उक्त शिकायत की जांच की गई थी। जिसमें सांवरमल शर्मा द्वारा अनाज वितरण में अनियमितता पाई गई थी। इस संदर्भ में प्रखंड प्रमुख और बुंडू क्षेत्र के बड़े पैमाने पर कार्डधारियों के द्वारा लिखित आवेदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया था।
इसी के आलोक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जांच कर, प्रथम दृष्टया में अनियमितता उजागर होने पर कार्यवाही की अनुशंसा करते हुए कार्रवाई की गई।जिसके आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी हजारीबाग द्वारा स्पष्टीकरण किया गया।
स्पष्टीकरण में जवाब सही रूप से नहीं देने के कारण और उससे संतुष्ट नहीं होने के कारण अंतत सांवरमल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा सभी डीलरों को यह संदेश दिया गया है कि कार्डधारियों को अनाज का वितरण समय पर किया जाए।
यदि कार्डधारी के द्वारा किसी तरह की लिखित शिकायत की जाती है और जांच में अनियमितता उजागर होती है, तो उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अतः सभी डीलर वितरण सही ढंग से करें और कार्ड धारकों को हरेक महीने में अनाज का पूरा वितरण समय पर किया जाए।