रजरप्पा। गोला थाना से सेवानिवृत एस आई रामनिवास सिंह का निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। परिवार वालों ने बताया कि रात्रि में अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल इरबा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत एसआई आर एन सिंह के पार्थिव शरीर को कुसुमडीह गोला स्थित आवास लाया गया, जहां से उन्हें बिहार के नवगछिया (पूर्णिया) के पास पैतृक आवास कुरसैला ले जाया गया।
स्व सिंह अपने पीछे धर्मपत्नी, छह पुत्री एवं दो पुत्र अभिषेक सिंह और आशीष सिंह को छोड़ गए। स्व आर एन सिंह दस वर्ष पहले गोला थाना में पदस्थापित थे। गोला में वर्षों से रहते हुए उन्होंने राजनीति पार्टी भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाई। वे पंचायत चुनाव में चाड़ी पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार के रुप में चुनाव भी लड़े थे। उन्होंने सामाजिक कार्य करते हुए गोला में एक अलग पहचान बनाई।
इधर दिवंगत को उनके कुसुमडीह स्थित आवास में उनके रिश्तेदारों सहित गोला के झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दल के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी पहुंचे और शोक सवेंदना व्यक्त की। दुःख हरण पोद्दार, बच्चन प्रजापति, रामस्वरूप लाल खन्ना ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है।

