रजरप्पा। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलोंग पंचायत अंतर्गत बुध बाजार मोड़ NH 23 सड़क मार्ग पर बाईक चालक दुर्घटना हो गई, दो पहिया चालक तेज गति से सामने खडे चार पहिया वाहन के पीछे जाकर ठोकर मार दिया, जिसका होंडा 125 सीसी बाइक संख्या (JHO1EN5672) पर तीन लोग सवार होकर तेज गति से जा रहें थे इसी क्रम में बाइक रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित दूसरी वाहन को पीछे से टक्कर मार दिया

और घटना को अंजाम दिया, जोरदार टक्कर होने के कारण मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना से बाइक चालक युवक का बाया पैर टूट गया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए बताया गया

कि बरकाकाना से चितरपुर की ओर बाइक से तीनों युवक जा रहे थे इसी क्रम में सड़क दुर्घटना हुई घटना के बाद तुरंत पास पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए ऑटो से सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया।

