राजनीति

रोटरी क्लब भुरकुंडा ने दिव्यांग इस्लाम को प्रदान किया व्हीलचेयर, लोगों ने की प्रशंसा

भुरकुंडा (रामगढ़)। रोटरी क्लब ऑफ भुरकुंडा अपने सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करता आया है। इसी कड़ी में बुधवार को भी अपना सामाजिक धर्म निभाते हुए रोटरी क्लब ऑफ भुरकुंडा ने शास्त्री चौक के समीप सोनार पट्टी शास्त्री चौक निवासी दिव्यांग मो. इस्लाम को व्हील चेयर प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है। रोटरी के इस पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही जानकारी मिली थी कि शास्त्री चौक निवासी मो. इस्लाम दोनों पैरो से अपाहिज है, जिसके कारण उसे आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी मिलते ही रोटरी क्लब के तमाम लोगों ने निर्णय लिया कि दिव्यांग मो. इस्लाम के लिए तत्काल व्हील चेयर की व्यवस्था की जाये।

इसी को लेकर मो. इस्लाम को व्हील चेयर दिया गया है ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके। अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य ही जरूरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी मो. इस्लाम को हर संभव सुविधा प्रदान की जायेगी।

इधर व्हील चेयर मिलने के बाद दिव्यांग मो. इस्लाम ने रोटरी क्लब के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद कहा। वितरण कार्यक्रम के मौके पर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सचिव रंजीत गुप्ता, गजानन्द प्रसाद उर्फ गज्जू, अशोक शर्मा, अजय गोयल, डॉ एनके सिंह, ओमप्रकाश रवानी, मो मुस्तकीम अंसारी सहित दिव्यांग के परिजन मौजूद थें।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *