
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन
ज्ञान और कला की देवी हैं मां सरस्वती : विजयंत कुमार
भुरकुंडा (रामगढ़)। ए ला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी विद्यालय बिरसा चौक भुरकुंडा में बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को पूरे धूमधाम से सरस्वती की पूजा मनाई गई। सर्वप्रथम पुरोहित द्वारा पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान मां सरस्वती सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं को जयकारो से पूरा क्षेत्र गंूजता रहा।
पूजा के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने सबों का मन मोह लिया। मंगलवार को हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा संपन्न हो गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर हवन कर मां सरस्वती की कृपा से अपने ज्ञान और कला को बढ़ाने की प्रार्थना की।

मौके पर प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान और कला की देवी हैं। यह अनुष्ठान विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को ज्ञान एवं विद्या की देवी मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आध्यात्मिकता और संस्कारों का संचार करते हैं।

पूजा-अर्चना में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, धर्मेश सोनी, जय किशोर किशोर प्रसाद महतो, वैभव कुमार, राजन कुमार, अजीत शर्मा, सूरज देव सिंह, कृष्ण अम्बष्टा, कंचन दास, कुमार विश्वकसेन, सिद्धार्थ, अजीत सिन्हा, कंचन सोनी, गौरव साहू,
अनुराग मद्धेशिया, मिथलेश बेदिया, सुजय, सीमा, रूचि सिंह, प्रिया, काजल बनर्जी, सोनी, चंचला, सुमन खालखो, नीतू सिंह, बबीता सिंह, शबाना खातून, ललिता कुमारी, गीता प्रसाद, सरिता कुमारी, प्रियंका पटेल, वर्षा टेटे, ट्विंकल पॉल, शबनम खातून, सपना मिंज, शीला देवी, पूजा कुमारी छात्र-छात्राएं सहित दर्जनों अभिभावक शामिल थें।