
मुखिया देवकी ने सरहुल पूजा महोत्सव में शामिल होकर झूमें नाचे लुफ्त उठाए
रजरप्पा। बृहस्पतिवार को सरहुल पूजा को लेकरहर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चुरचू प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के बहेरा गांव में मनाया जा रहे, झारखंड पौराणिक पर्व सरहुल पूजा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए, हजारीबाग जिला के
मुखीया संघ उपाध्यक्ष सह चुरचु प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत मुखिया देवकी महतो, इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच पहुंच पूजा अर्चना कर लिए आशीर्वाद, झारखंड के आदिवासी समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते आ रहे हैं
सरहुल प्रकृति से जुड़ा पर्व है जिसे प्राचीन काल से लोग मनाते आ रहें है यह हमारे पूर्वजों की देन है इसे संरक्षित करने की आवश्यकता है उन्होंने पंचायत के सुख शांति की मन्नतें मांगी, सरहुल में शामिल सभी ग्रामीण के साथ मांदर के थाप पर थिरके झूमें नाचे गाये और खूब लुफ्त उठाएं ,
मौके पर मुखिया देवकी महतो, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बीरसा टुडू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप लकड़ा, बहेरा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी लालो मांझी, पूर्व वार्ड सदस्य मुचरू मांझी, मनोज मांझी, तालो मरांडी, सहीत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।