भुरकुंडा (रामगढ़)। मार्शल आर्ट सितोरियो कराटे कोच कंचन दास से मार्शल आर्ट का ट्रेनिंग ले जवाहरनगर भुरकुंडा निवासी निर्मल साव एवं प्रीति देवी की सात वर्षीय पुत्री नीति कुमारी को बेहतर प्रदर्षन के लिए भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रहमव्रत कुमार ने सम्मानित किया।
मौके पर ओपी प्रभारी ने कहा कि इतनी कम उम्र में कराटे में नीति का प्रदर्शन लाजवाब है। उन्होंने नीति के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता को भी बच्ची के उपलब्धि के लिए बधाई दी। मालूम हो कि कराटेकार नीति कुमारी ने 23 फरवरी को हुए
ग्रेडिंग टेस्ट में सिहोन जीबी थापा से ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की है। वर्तमान समय में नीति ए ला एंगलाइज विद्यालय के प्रथम कक्षा की छात्रा है। नीति की उपलब्धि पर प्राचार्य विजयंत कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

