झारखण्डराजनीति

शिक्षा जागरण मंच भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई 107वीं जयंती

बताये मार्ग पर चलने का किया आह्वान

कर्पूरी ठाकुर ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति सबों को जागरूक किया : रामेश्वर गोप

भुरकुंडा (रामगढ़)। शिक्षा जागरण मंच द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 107वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम शिक्षा जागरण मंच के सचिव रामेश्वर गोप ने कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के विचारों, आदर्शों और उनके द्वारा किए गए समाज कल्याण के कार्यों पर प्रकाश डाला। रामेश्वर गोप ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में हमेशा समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए काम किया।

उन्होंने शिक्षा, सामाजिक समानता और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उनके नेतृत्व और संघर्ष ने समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज बनकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया।

श्री गोप ने कहा कि आज की पीढ़ी को कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करना चाहिए। उनकी सरलता, ईमानदारी और समाज सेवा के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *