झारखण्डराजनीति

श्री अग्रसेन स्कूल का मना 25वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन

हर बच्चे को कामयाब बनाना विद्यालय का लक्ष्य : प्रवीण राजगढ़िया

भुरकुंडा (रामगढ़)। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा का 25 वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। समारोह का उद्घाटन स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया और प्राचार्य विवेक प्रधान ने किया। मौके पर प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संकल्पित है।

विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को संपूर्ण शिक्षा देते हुए उनकी सफलता की नींव तैयार करना है। इसी सोच के साथ विद्यालय आगे बढ़ रहा है। आने वाले चुनौतियों को भी स्वीकार कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम तत्पर हैं। आधुनिक शिक्षा व संस्कार बांटना ही हमारा उद्देश्य रहा है।

विद्यालय की सफलता के पीछे कोयलांचल एवं ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों का गहरा विश्वास है। प्राचार्य विवेक प्रधान ने कहा कि हर बच्चे का भविष्य संवारने के लिए विद्यालय उन्हें सही मार्गदर्शन और शिक्षा देने में जुटा है। हमारी कोशिश है कि हर बच्चा अपने जीवन में कामयाबी के शिखर तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई को किसी दवाब के रूप में नहीं लेना चाहिए, बल्कि शांत मन से चीजों को समझने का प्रयास करना चाहिए। कभी भी किसी अच्छे चीज की शुरुआत करने से खुद को मत रोकें। यदि आप कुछ अच्छा करने को ठान लें, तो सफलता जरूर मिलेगी।

स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों ने कई आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति की। खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन हुआ। स्थापना दिवस के अवसर पर बच्चों और शिक्षकों के बीच मिठाइयां बांटी गई।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *