
12 मार्च को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ ज्ञान यज्ञ का होगा समापन
भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा रिवर साइड स्थित शास्त्री पार्क दुर्गा मंडप प्रांगण में आगामी 8 मार्च से पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शंखनाद होगा। 8 से 12 मार्च तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीधाम वृन्दावन के आचार्य पंडित कुंज बिहारी शुक्ल के द्वारा प्रत्येक दिन संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक भगवान श्री कृष्ण के अलौकिक और अद्भुत लीलाओं का आनंदमयी वर्णन किया जाएगा।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का 8 मार्च को सुबह 7 बजे से कलश यात्रा के साथ आगाज होगा। इसके बाद कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा। वहीं 12 मार्च को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ ज्ञान यज्ञ का समापन होगा।