प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से कराया अवगत, वृद्धा आश्रम निर्माण की मांग की
भुरकुंडा (रामगढ़)। वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को योगेश दांगी के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने सांसद को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया और भुरकुंडा में वृद्धा आश्रम निर्माण की मांग से संबंधित एक मांग-पत्र भी सौंपा। सांसद मनीष जायसवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मंच के प्रमुख प्रतिनिधियों में अशोक कुमार चौहान, आरपी राणा, बृजलाल सिन्हा, प्रवीर चटर्जी, अशोक कुमार मिश्रा, डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, प्रो. रामानुज सिंह, सुरेश कुमार महतो, योगेश दांगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


