रजरप्पा । हजारीबाग जिला के मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह चूरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो के अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरा के प्रांगण मे प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया,
जिसमें अध्यक्ष अजय सोरेन, उपाध्यक्ष मनीता सोरेन,संयोजका अंजु देवी, और सदस्य के रूप में उमेश मुंडा, चरकू महतो, जितेंद्र राय, उमेश रविदास, अजय सोरेन, विदेशी साव, बबीता देवी, इंदु देवी, अंजू देवी, सरिता कुमारी,पार्वती सोरेन, आशमुनि टुडू को, विधिवत पर्यवेक्षक जॉन सर के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए

सभी को चयनित किया गया, इस दौरान बहेरा मुखिया देवकी महतो ने कहा कि मैं आशा करता हूं की ,नए प्रबंधन समिति के साथ हमारे विद्यालय का प्रगति होगा, तथा विद्यालय का विकास हो सकेगा
इस मौके पर मुखिया देवकी महतो, प्रधानाध्यापक महेंद्र राणा,शिक्षक शुभंकर मिश्रा,नंदलाल राम,सुशीला देवी, किरण देवी,आशा देवी,बीरसा टुडू,विनोद केसरी.रेखा देवी, उषा देवी,जितेंद्र राय,सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।


