झारखण्डधर्म-कर्मराज्य

नहाय खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का हुआ शुभारंभ

छठमय हुआ भुरकुंडा, भदानीनगर व बासल क्षेत्र, छठ गीतों से गूंजा क्षेत्र, खरना कल

भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा कोयलांचल का वातावरण छठमय भक्तिमय हो गया है। भुरकुंडा कोयलांचल, भदानीनगर, बासल सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिवसीय चैती छठ पूजा का शुभारंभ मंगलवार से नहाय-खाय के साथ हुआ। छठ महापर्व को ले छठ घाट सहित आवागमन रास्ते की सफाई का कार्य जोरशोर से चल रहा है।

छठ महापर्व को ले पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। साथ ही छठ गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। श्रद्धा भक्ति व आस्था का महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन बुधवार को छठव्रती नियम पूर्वक खरना करेंगी। इस दौरान छठव्रति दिनभर निर्जला उपवास रख शाम में गाय के दूध में शुद्ध रूप से खीर का प्रसाद बनाएंगे और पूजा-अर्चना के बाद खीर के प्रसाद को सेवन करेंगी।

खरना के पश्चात भक्तों के बीच खरना के प्रसाद का वितरण किया जायेगा। साथ ही छठ पर्व के तीसरे दिन गुरूवार को दिन-रात छठव्रती निर्जला उपवास पर रहेंगी। वहीं अपराहन में सूप दउरा में फल-फूल पूजा सामग्रियों को सजाकर छठ घाटों पर पहुंच छठव्रतियों भक्तों द्वारा अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

इसी प्रकार छठ महापर्व के चौथे दिन शुक्रवार को तड़के सुबह पुनः छठ घाटों पर पहुंचेंगे और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर पारण करेंगी।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *