
रिपोर्ट सज्जाद आरिफ
रामगढ़ l रामगढ़ विधायक ममता देवी का मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना प्रबल मानी जा रही थी। लेकिन कांग्रेस कोटे से ममता देवी को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाना रामगढ़ की जनता के लिए काफी दुखद है। यहां की जनता यह मानकर चल रही थी
कि इस बार रामगढ़ विधायक ममता देवी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि तौफीक आलम ने प्रतिक्रिया देते से हुए कहां की रामगढ़ विधायक ममता देवी को मंत्री नहीं बनाए जाने से रामगढ़ की जनता काफी निराशा है।
हम लोग यह मन कर चले थे कि इस बार ममता देवी को मंत्रिमंडल में अवश्य शामिल किया जाएगा। लेकिन हेमंत सरकार ने इन्हें एक बार फिर ठेंगा दिखाया है। वही अन्य लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर तौफीक आलम ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है और कहा है
कि सरकार गठन के बाद जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति यह सरकार निरंतर कार्य करेगी और जनता जी आशा और उम्मीद के साथ हेमंत सरकार को फिर से सत्ता पर लाई है उसे अवश्य पूरा करेगी। तौफीक आलम ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर बुके देकर उनका स्वागत किया और बधाई दी।