झारखण्डराजनीति

दुलमी में शान से फहराया तिरंगा प्रखंड परिसर में प्रमुख रेणु देवी ने किया झंडोत्तोलन

रिपोर्ट सज्जाद आरिफ

दुलमी l दुलमी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी स्कूल कॉलेज विभिन्न चौक चौराहा और पैक्स में गणतंत्र दिवस काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रीय गान गाकर देश के वीर सपूत जवानों को स्मरण किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड परिसर में प्रमुख रेणु देवी ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। वही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों कॉलेज में तिरंगा फहराकर झंडे को सलामी दी गई। वही कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न स्कूलों में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे देख उपस्थित दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। आरएनसी कॉलेज सिरू बुध बाजार में केंद्रीय सचिव सह पूर्व रामगढ़ जिला के जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने झंडा फहराया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के 10 पंचायत के विभिन्न विद्यालयों में पंचायत सचिवालय में झंडा फहराया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा अंचल अधिकारी किशोरी यादव प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश जिला परिषद सदस्य प्रीति दीवान उप प्रमुख धर्मधीर महतो, 20 सूत्री सदस्य प्रकाश करमाली,

पंचायत समिति सदस्य शेर बहादुर शाह, गंगाधर महतो समाजसेवी मिनहाज अंसारी राजकिशोर महतो मुखिया राजीव मेहता, परमेश्वर राम पटेल, वीणा देवी, पैक्स प्रबंधक विनय कुमार सिंहा, रजब अयान सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *