Blogझारखण्डदेश-विदेशधर्म-कर्मराजनीतिराज्यलेटेस्ट खबरें

अबुआ बजट नहीं यह ठगुवा बजट है : रौशन लाल चौधरी

भुरकुंडा (रामगढ़)। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने झारखंड में पेश हुए बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट पूरी तरह से फ्लॉप है। यह अबूआ नहीं ठगुवा बजट है। इस बजट में ना ही आदिवासी ना मूलवासी ना युवा और ना ही किसान वर्ग का ख्याल रखा गया है। इसमें पूरी तरह से इन सभी वर्गों को बजट से वंचित रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार को ध्यान देना चाहिए कि मैया सम्मान निधि योजना के चक्कर में झारखंड सरकार जनता पर और अतिरिक्त बोझ न डाल दे। पूर्व से ही झारखंड के कई योजनाओं का सही समय पर संचालन नहीं हो पा रहा है। उसपर भी ध्यान रखना चाहिए,

क्योंकि झारखंड का आम जनमानस इस बजट से काफी उम्मीद रखता था परंतु यह बजट पेश होने के बाद झारखंड का आम जनमानस पूरी तरह से निराश हो गया है। विधायक श्री चौधरी ने कहा कि यह बजट बिल्कुल ही दिशा विहीन बजट है। यह झारखंड को आबाद नहीं बर्बाद करने वाला बजट है।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *